Sunday 13 March 2022

नारी शक्ति महान- गीत

 नारी शक्ति महान- गीत


नारी शक्ति महान रे भाई ।।नारी शक्ति महान।

घर समाज देश राज विश्व का, आज वही है शान।

नारी शक्ति महान रे भाई।। नारी शक्ति महान।।


बहन बेटी मां पत्नी बनकर,दुनिया का सिंगार किया।

दुर्गा लक्ष्मी चंडी बनकर, दुष्टों का संहार किया।।

जल थल क्या आकाश सभी में, है उनकी योगदान।

नारी शक्ति महान रे भाई ।।नारी शक्ति महान।


उच्च सिहासन पर काबिज है, नारी अपने देश की।

हारी नहीं कभी भी किसी से, बस मिसाल है पेश की।।

जग में इतने काम किये कि, मुश्किल है गुणगान।

नारी शक्ति महान रे भाई।। नारी शक्ति महान।


जीतेंन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"

बाल्को,कोरबा(छग)

No comments:

Post a Comment