Saturday 14 January 2023

यम ले बड़े सड़क हे - गीत

 यम ले बड़े सड़क हे - गीत


जावत हवै सड़क मा, सब ले जादा जान।

गाड़ी घोड़ा धरके, माते हे इंसान।।


धूत नशा मा कतको, गाड़ी रथे चलात।

कतको ला हे जल्दी, कतको हे अँटियात।।

कतको हे नवसिखिया, ता कतको नादान।

जावत हवै सड़क मा, सब ले जादा जान।।


हेलमेट बिन कतको,मोबाइल धर हाथ।

करतब कई दिखावै, पीटे पाछू माथ।।

मौत सड़क मा देखत,यम तक हे हलकान।

जावत हवै सड़क मा, सब ले जादा जान।।


नियम भुला अँख मुंदा, गाड़ी जउन भगाय।

अपन संग मा वोहर, पर ला तक रोवाय।।

खँचका डिपरा गरुवा, लेवै छीन परान।

जावत हवै सड़क मा, सब ले जादा जान।


हाथ लगे इस्टेरिंग, ताहन कहाँ लगाम।

होथे बड़ दुर्घटना, लागे रहिथे जाम।।

यम ले बड़े सड़क हे, खोल आँख अउ कान।

जावत हवै सड़क मा, सब ले जादा जान।


धीर धरे सुधबुध मा, गाड़ी जउन चलाय।

नियम धियम ला जाने,सड़क ओखरे आय।

तन के मोल समझके, आने ला समझान।

जावत हवै सड़क मा, सब ले जादा जान।


जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"

बाल्को कोरबा(छग)


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


सड़क सुरक्षा- गीत


चलना है सड़क में, तो मानो ये बात।

सड़क सुरक्षा के नियम,अपनाओ दिनरात।।


जल्दीबाजी करने वाले, चले हथेली पर रख जान।

उस इंसान का नही ठिकाना,किये हैं जो मदिरा पान।।

नसा नाश की जड़ है, इससे पाओ निजात।

सड़क सुरक्षा के नियम,अपनाओ दिनरात।।


काबू में रखकर चलो, गाड़ी की रप्तार।

सीटबेल्ट हेलमेट लगाओ,बनकर समझदार।

होश गँवाकर पछताओ, मौका ए वारदात।

सड़क सुरक्षा के नियम,अपनाओ दिनरात।।


इंडिकेटर हॉर्न सही हो,सही हो आँख और कान

दाँये बायें आगे पीछे, रखो सभी पर ध्यान।

चलो सड़क में सावधान हो, खुद को दो सौगात।

सड़क सुरक्षा के नियम,अपनाओ दिनरात।।


जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"

बाल्को,कोरबा(छग)


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


गीत

गाड़ी,,,,,,,, धीरे चलाओ रे।

कारण मौत का न बन जाये,

होश में आओ रे---


दुर्घटना से, देर भली है।

जिसने माना बला उसकी टली है।

सड़क नही करतब का मैदां,

मान भी जाओ रे------

गाड़ी,,,,,,,, धीरे चलाओ रे।


नशे में जो गाड़ी चलाये।

खतरा उसके सिर मंडराये।

चलो सड़क में हो चौकन्ना,

सूझ बूझ दिखाओ रे-------

गाड़ी,,,,,,,, धीरे चलाओ रे।


सब हँसते गाते घर जाये।

आफत न किसी पर आये।

सड़क नियम को खुद अपनायें,

औरों को बताओ रे-------

गाड़ी,,,,,,,, धीरे चलाओ रे।


जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"

बाल्को,कोरबा(छग)

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

No comments:

Post a Comment